कटिहार: कटिहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, उसे उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर किया गया।
स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह घटना दिन के तीन बजे की हैं।पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं ।