कटिहार: हृदयगंज पुल के नीचे लाश मिलने से मची सनसनी, सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची
गुरुवार की सुबह 11 बजे हृदय गंज पुल के नीचे बोरे में बंद लाश मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचने लगे। वहीं इसकी सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं बोरे में बंद पड़े लाश को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुल पर खड़े हो गए थे। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।