कटिहार: समाहरणालय के सामने राजद का एक दिवसीय धरना, डीएम को सौंपा मांग पत्र
गुरुवार की दोपहर 12 बजे से राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा तथा पिछड़ा को दिया गया 65% आरक्षण लागू करने का मांग किया गया। इस अवसर पर राजद से जुड़े नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। जहां धरना के माध्यम से सभी नेताओं ने अपनी अपनी बातें रखा।