छतरपुर: नो पार्किंग और अतिक्रमण पर यातायात विभाग का अभियान, सड़क किनारे से दुकानें हटवाईं
छतरपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। आज 02 जून सुबह करीब 11:30 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।