बालोतरा में चेन्नई एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकराई, कोई जनहानि नहीं
समदड़ी-अजीत रेलवे स्टेशन के बीच सुबह 9 बजे चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हुआ। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत पहुंच कर ट्रेन की मरम्मत की और इसे आगे रवाना किया।