बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के युवक ने ससुरालियों पर पत्नी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया
कैंट थाना क्षेत्र के कैंट के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा है। उसे उसकी पत्नी से मिलने नहीं दे रहे हैं। हालांकि पूरे मामले की शिकायत उसने एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर की है वहीं तत्काल थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।