बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास मोबाइल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने युवक के साथ की मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास मोबाइल चोरी के साथ में स्थानीय लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।