बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा लिखा जाने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। बच्चों के झगड़े में एक व्यक्ति के सिर पर नल के हत्थे से हमला कर दिया था। व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।