बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया में महिला ने पति पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है ।मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।