भिंड नगर: कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस में लोकतंत्र है लेकिन भाजपा में नहीं
भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र कायम है, जबकि भाजपा में लोकतंत्र नजर नहीं आता।स्वदेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी बात उचित मंच पर रख सकता है।