गायघाट: गायघाट के दवाखाना में औषधि निरीक्षक विभाग की छापेमारी, इलाके में कई चर्चाएं शुरू
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दवाखाना में औषधि निरीक्षक विभाग के द्वारा गुरुवार दोपहर तीन बजे में छापेमारी के बाद इलाके में कई तरह कि चर्चाएं शुरू है। गुरुवार दोपहर में छापेमारी करने पहुंची 6 सदस्यीय टीम कई दुकानों को छोड़कर एक दवाखाना में छापेमारी की और सभी दवाइयां जब्त कर अपने साथ ले गई।