रविवार दोपहर 12 बजे मकरोनिया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा परिसर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप लारिया व जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके साथ ही मकरोनिया नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेनो का भी स्वागत सम्मान किया गया।