कुचायकोट: पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास से कार सवार तीन लोगों को दो लीटर बियर के साथ किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट के समीप से एक कार सवार तीन लोगों को 2 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजा जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार और मोहम्मद समीर शामिल है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 12:30 में दिए। बताया गया कि पुलिस शराब और कार को जप्त कर लिया है।