सवाई माधोपुर: जिला विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र किया खारिज
सवाई माधोपुर जिला विशेष पोक्सो न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी भगीरथ पुत्र लटूर मीणा निवासी रामडी थाना मानटाउन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी को 20 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया तब से ही न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।