सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र की विनोबा बस्ती में तीन जगहों पर दबिश दी. इस दौरान पुलिस टीम ने इन जगहों से तीन हजार लीटर वॉश को नष्ट किया। इसी के साथ ही पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बनाने की भट्टियों को भी नष्ट किया है।सूचना मिलते ही मौके से आरोपी फरार हो गए।