सवाई माधोपुर: जिला विशेष पोक्सो न्यायालय ने नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र किया खारिज
जिला विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की है। कोर्ट ने आरोपी रामसागर उर्फ सागर पुत्र अर्जुनलाल मीणा निवासी श्योदानपुरा की जमानत याचिका खारिज की है। मामले में आरोपी को 16 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था।आरोपी तभी से न्यायिक अभिरक्षा में है।