सिसई: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लाकेया के मुखिया और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
Sisai, Gumla | Jan 6, 2025 सिसई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार रात जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसईनं और रमेश कुमार यादव ने सिसई थाना में आवेदन देकर लाकेया पंचायत के मुखिया और मुखिया पति के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है।आवेदन में मुखिया और मुखिया पती के ऊपर प्रधानमंत्री आवास में धोखा धड़ी कर आवास की राशि गवन करने का आरोप लगाया गया है।