सिसई: सिसई ब्लॉक के सामने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को गुलाब और माला देकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया
Sisai, Gumla | Jan 6, 2025 उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के लिए गांधीवादी तरीका अपनाया गया।सिसई ब्लॉक के सामने वाहन चेकिंग कर लोगों को गुलाब का फूल और मालि दिया गया।लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में जान गंवाने से बेहतर है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।