बांका: ढाकामोड़ में बिहार सरकार के मंत्री ई. शैलेंद्र कुमार का हुआ स्वागत, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
Banka, Banka | May 9, 2026 बिहार सरकार में नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार का शनिवार की सुबह 11 बजे ढाकामोड़ में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।शनिवार को मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सबसे पहले ढाकामोड़ पहुंचे।