मेदिनीनगर (डालटनगंज): सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम भी हुए शामिल
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह करीब 11बजे कोयल रिवर फ्रंट पर एक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया।इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने कोयल नदी के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्