मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज स्टेशन पर युवक का 5 घंटे तक हंगामा, आरपीएफ जवान ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतारा
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक युवक फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़कर पांच घंटे तक हंगामा करता रहा। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा और बार-बार कहता रहा कि उसे छुट्टी चाहिए। हालात बिगड़ते देख रेलवे ने पुलिस और फायर ब्रिगेड से मदद मांगी। मेदिनीनगर टाउन थाना की पुलिस और फायर ब्रिगे