पलामू की सतबरवा थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के पोलपोल के सोनपुरवा गांव से एक मारुति 800 कार से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया। आरोपी युवक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने गुरुवार सुबह 10 बजे इसकी पुष्टि की।