मुगलसराय: चन्द्रखा अंडरपास के पास पुलिस ने फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा व बुलेट बाइक
अलीनगर पुलिस ने फायरिंग मामले में 03 आरोपियों को चंद्रखा अंडर पास के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक बरामद की है।खेल और रंजिश को लेकर आरोपियों ने रितेश पासवान के घर पर फायरिंग की थी। शनिवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।