बक्सर: बक्सर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 27-28 मई को, विधान परिषद सदस्या ने की तैयारी बैठक
Buxar, Buxar | May 17, 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय दो दिवसीय वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन महामंत्री धनंजय कुमार त्रिगुण ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता सिंह शामिल हुई।