पंडित जगजीत शर्मा के निधन से हुई क्षति पार्टी और परिवार के लिए अपूर्णीय है : रणदीप सिंह सुरजेवाला
#PanditJagjitSharma
#RandeepSurjewala
#Congress
Palwal, Palwal | Jul 22, 2026 पंडित जगजीत शर्मा के निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति : रणदीप सिंह सुरजेवाला . . . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंडित जगजीत शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी, परिवार और समाज को ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जगजीत शर्मा एक समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरजेवाला ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पंडित जगजीत शर्मा की सेवाओं और उनके व्यक्तित्व को हमेशा याद रखा जाएगा। #PanditJagjitSharma #RandeepSurjewala #Congress #Shradhanjali #haryananews