रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के मामले में ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था गोलीकांड
Ramgarh, Alwar | Aug 12, 2026 रामगढ़ पुलिस ने तीन साल पुराने हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर हुए गोलीकांड में एक व्यक्ति की हत्या के बाद से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।