संडीला: झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद अधेड़ की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sandila, Hardoi | Apr 23, 2026 झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद झोलाछाप शव को छोड़कर भाग गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के पूरब खेड़ा मजरा हथौड़ा में हुई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय तेजपाल पुत्र सूरजबली के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करते थे। उनके छोटे भाई राजू ने बताया कि तेजपाल को बुखार था।