सरस्वती पूजा, महाशिवरात्रि, होली एवं अन्य त्यौहारों को लेकर पलामू पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। त्यौहार को लेकर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। वही हरेक स्तर पर निगरानी शुरू हुई है। विभिन्न त्यौहार को लेकर रविवार दोपहर 1 बजे को मेदिनीनगर स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल सह रायट कंट्रोल ड्रिल का आयोजन किया।