राजमहल: राजमहल नगर पंचायत कार्यालय की ओर से करीब 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का हुआ शिलान्यास
राजमहल नगर पंचायत कार्यालय की ओर से बुधवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे कार्यालय परिसर में लगभग 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। वहीं पदाधिकारियों ने विधायक को पौधा देकर स्वागत किया।