देवबंद: देवबंद में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा: 2017 से पहले था गुंडाराज, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बनाया उत्तम प्रदेश
देवबंद में उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रविवार दोपहर तीन बजे देवबंद में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज का माहौल था। उन्होंने दावा किया कि उस समय उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों और अपराध के कारण प्रभावित थी, जिससे व्यापारी और उद्योग भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे।