पन्ना जिले का पिछड़ा वर्ग प्रभारी बनने पर प्रदीप चौरसिया लक्ष्य का छतरपुर में भव्य स्वागत
चौरसिया समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर किया सम्मान
छतरपुर। प्रदीप चौरसिया ‘लक्ष्य’ को पन्ना जिले का पिछड़ा वर्ग प्रभारी बनाए जाने के बाद छतरपुर में प्रथम आगमन पर चौरसिया समाज सहित विभिन्न समाजों के समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। संस्कार वाटिका में आयोजित स्वागत समारोह में समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर प्रदीप चौरसिया लक्ष्य का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदीप चौरसिया लक्ष्य ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज और पिछड़े वर्ग के हितों के लिए वह अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं, उन्हें ऐसे सपने देखना भी बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसके समर्थन में वे हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।
प्रदीप चौरसिया लक्ष्य ने अपने सम्मान के लिए समाज एवं सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज के लोगों के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रदीप चौरसिया लक्ष्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की। उत्साहपूर्ण माहौल में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में चौरसिया समाज छतरपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार चौरसिया, चंदननगर सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष, राजनगर जनपद श्री राकेश ‘बबलू’ कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष चौरसिया समाज नीरज कुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौरसिया सहित प्रवीण चौरसिया, संदीप चौरसिया, मनु चौरसिया, हरिशंकर चौरसिया, शशिकांत चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, अनिल चौरसिया, विजय चौरसिया, बिरजू चौरसिया और लकी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं समर्थक मौजूद रहे।