छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव पर धार में भव्य वाहन रैली।धार में छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम 6:00 धार शहर में वाहन रैली निकाली गई। रैली लाल बाग से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।