कोडरमा: सुप्रीम कोर्ट के मेडिएशन फॉर द नेशन कार्यक्रम के तहत कोडरमा में 31 जनवरी तक विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति द्वारा चलाये जा रहे विशेष मध्यस्थता अभियान (मेडीएसन फॉर द नेशन) कार्यक्रम 2.0 के सफलता पूर्वक संचालन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय में 02 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरूआत की गई है ।