कोडरमा: कोडरमा DLSA देगा मुफ्त वकील, न्याय की राह में आर्थिक बाधा नहीं बनेगी रोड़ा: अधिवक्ता अरुण ओझा
न्याय की उम्मीद में लोग अक्सर न्यायालय की शरण लेते हैं. लेकिन आर्थिक तंगी कई बार इस राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है. वकील की फीस वहन न कर पाने के कारण अनेक जरूरतमंद व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए भारतीय न्याय व्यवस्था ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रावधान किया है।