कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र सिद्धार्थ का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा नवमी के छात्र सिद्धार्थ कुमार का चयन झारखंड राज्य की ओर से 35वें सब-जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप हरियाणा में 30 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।