कासगंज: नदरई गेट कांग्रेस के जिला कार्यालय पर स्वर्गीय पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती मनाई गई
कांग्रेस के जिला कार्यालय नदरई गेट पर भारतीय राजनीति के युग शिखर पुरुष पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119 वीं जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन दलितों, वंचितों, और शोषित पिछडे समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।