प्रतापगढ़: जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए आयोजित की गई बैठकों, पंचायत स्तर पर बढ़ी सक्रियता
जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत तथा पूर्व विधायक रामलाल मीणा के मार्गदर्शन में कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ पंचायत