मखदुमपुर: सुमेरा पंचायत सरकार भवन में जिला पदाधिकारी ने सहयोग शिविर को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार के दिन 1 बजे जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने निरीक्षण कर ग्रामीणों को आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लगने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।