कालपी: जोल्हुपुर मोड़ चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाथापाई करने पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Feb 15, 2025 उरई के PWD खंड 3 के अधिकारी मो. इमजियाज ने कालपी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि जोल्हुपुर मोड़ चौराहे पर बीती 13 फरवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था, इसी दौरान सरमन समेत 5 लोगों ने गठित टीम के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज कर हाथापाई की, जिसकों लेकर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है