सिराथू: कार चलते समय ड्राइवर को आई नींद, चूहा पीरन गांव के मोड़ के पास खाई में गिरी ब्रेज़ा कार, लोग बाल-बाल बचे
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चूहा पीरन गांव के मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। कार में सवार लोगों को मामूली चोटे आई है।रोटी गांव के साबिर अली लखनऊ से प्रयागराज जा रहे थे।चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई जिस कारण हादसा हुआ है।सारे लोग दूसरे वाहन से रवाना हो गए।पुलिस ने कार खाई से निकलवाया है।