राघोपुर: रामपुर श्यामचंद पंचायत समेत प्रखंड के सभी डीलरों की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए गए शिविर
डीएम वैशाली के निर्देश के आलोक में रामपुर श्यामचंद पंचायत समेत प्रखंड के सभी डीलरों के दुकान पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया है। शिविर में पहुंच रहे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है।