दतिया नगर: एग्रो सॉल्वेंट डालडा मिल के सामने दुकान में चोरी, चोरों ने सिलेंडर और नगदी पर किया हाथ साफ।
शहर के ठंडी सड़क मार्ग स्थित डालडा मिल के सामने एक मिठाई की दुकान में चोरों ने बुधवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान का ताला काटकर अंदर घुसे और गैस सिलेंडर, नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान संचालक सिद्दीक अहमद बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान