सदर कोतवाली क्षेत्र के सेठ घाट उल्लनदी में आज दो किशोरों प्रिंस उर्फ छोटू पुत्र संतोष मिश्रा व शेखर गौतम पुत्र राजेश कुमार की डूबने से मौत हो गई है। दोनों मृतकों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है। शव घर में पहुंचते ही मोहल्ले में मातम छा गया है।