लखीमपुर: सेठ घाट स्थित उल्ल नदी में नहाने गए दो किशोर नदी में डूबे, दोनों किशोरों को डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
शहर के मोहल्ला सेठ घाट स्थित उल्ल नदी में नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। इलाके के लोगों ने दोनों किशोर को नदी में डूबता देख नदी से बाहर निकाला है। लेकिन तब तक दोनों किशोर की हालत बिगड़ गई। दोनों किशोरो को इलाज के लिए भेजा गया। दोनों किशोर को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया है। करीब चौदह वर्षीय प्रिंस और करीब पंद्रह वर्षीय शेखर की नदी में डूबकर मौत हुई है।