लखीमपुर: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए शहर के 6 पीड़ितों के खाते में सदर कोतवाली पुलिस ने ₹97356 की भेजी धनराशि, प्रेस नोट हुआ जारी
सदर कोतवाली की साइबर क्राइम टीम ने रविवार को छ: पीड़ित खातेदारों के खाते में ₹97356 की धनराशि वापस खाते में भेजी गई है। पुलिस विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार खाता धारक सलमान खान के खाते में ₹60,056, आदर्श अग्रवाल के खाते में ₹10,000, अश्वनी कुमार के ₹7100, गौरव मल्होत्रा के ₹15000, वैभव वर्मा के ₹3000 और राजेश के खाते में ₹2200 की धनराशि वापस कराई गई है।