लखीमपुर गोला रोड पर करीब 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी विधुत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने गोला रोड पर राज पैलस के पास सड़क पर जाम लगा दिया है। आक्रोशित लोगों द्वारा जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया है।