लखीमपुर: सुंद्रवल कस्बे में दो बाईकों में हुई भिड़ंत सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुंद्रवल कस्बे में दो बाईकों में बीती रात भिड़ंत हो गई थी।सड़क हादसे में घायल हुई 16 वर्षीय किशोरी अलीना उर्फ समरीन की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में आज मौत हो गई है। मृतका अपनी बहन के घर आई हुई थी। जीजा के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। रास्ते में सड़क हादसा हो गया था।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।