लखीमपुर: अस्पताल रोड पर बिजले के तारों पर उखड़कर गिरा पेड़, पेड़ न हटने से यातायात व बिजली की समस्या झेल रहे लोग
शहर के अस्पताल रोड पर सड़क किनारे पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर गिरा हुआ है। रविवार को तीसरे दिन भी पेड़ को नहीं हटाया गया है। अस्पताल रोड पर लोगों को सड़क किनारे से गुजरना पड़ रहा है। एंबुलेंस को भी सड़क से निकलने में बाधा उत्पन्न हो रही है। नई बस्ती के आसपास के इलाकों में विद्युत सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।