कुमारी आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही विकसित:महापौर प्रवीण बत्रा जोशी
फरीदाबाद,13 जुलाई।
Aonenews अरविन्द बक्शी
जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव आज सेक्टर 16 ए स्थित महापौर आवास पहुंची यहां उन्होंने उनके सम्मान में आयोजित दोपहर के भोज में हिस्सा लिया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों ने महापौर की अध्यक्षता में प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में कुमारी आरती राव द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की कुमारी आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं विकसित हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं का आभास दिला रही है।
मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने अपने सेक्टर-16 स्थित निवास पर स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर फ़रीदाबाद महानगर जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला सचिव मनीष छोकर, मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप, भाजपा नेता मूलचंद मित्तल, पार्षद एवं फाइनेंस कमेटी सदस्य मनोज नासवा, पार्षद एवं फाइनेंस कमेटी सदस्य प्रदीप टोंगर, पार्षद शेफाली सिंगला, पार्षद पवन यादव,पार्षद दीपक यादव ,अमित भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।