फरसगांव: फ़रसगांव थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया, 7 आरोपी गिरफ्तार
फ़रसगांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि अंतरराज्यीय साइबर अपराध में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह बीमा और निवेश के नाम पर लोगों को कॉल कर ठगी करता था। मामले की जांच में पुलिस ने करीब 2 महीने तक सिम कार्ड और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया।